दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के साहब पुर सोमरराय गांव निवासी पंकज राम (25) की बीते दो फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
पंकज राम की मौत के मामले में परिजनों ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कराया था। पुलिस अब तक चार नामजद आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शनिवार की देर शाम पंकज के परिजनों और ग्रामीणों ने घर से कैंडल मार्च निकालकर पूरे कस्बे में भ्रमण किया और पंकज के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए। पंकज के बड़े भाई विनोद कुमार ने कहां की अब तक अन्य नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही परिवार वालों को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। पुलिस मात्र चार नामजद लोगों को भेजकर सुस्त बैठी है। नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिजन दहशत में हैं।