फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार को सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ पत्रक सौंपते जिलाध्यक्ष गोपाल
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा सांसद निशीकांत दूबे और अन्य भाजपा नेताओं की ओर से अयोध्या में राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के आरोपियों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करने का झूठा और भ्रामक प्रचार एवं निराधार आरोप लगाए जाने के खिलाफ उन पर उचित दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
सपा के जिलाध्यक्ष ने चढ़ावा चोरी में पूरी तरह फंसी भाजपा को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। इसलिए भाजपा नेता जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर अखिलेश यादव की छवि खराब कर उनकी मर्यादा और गरिमा से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद आरोपियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की हुई वार्ता का प्रमाण प्रस्तुत करें या देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसी प्रकरण को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष धर्मचंद यादव के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिला। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र राय, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, शशिकांत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें