फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, नाली साफ कराने की मांग

विज्ञापन
कासिमाबाद चौक के पास सड़क किनारे जमा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद विकासखंड क्षेत्र के कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर चौक से लगभग पांच सौ मीटर आगे सड़क नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आने-जाने वालों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां बड़े वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में वाहन आने पर राहगीर खुद को बचाने के प्रयास में फिसलकर गिर जा रहे हैं। गंदा पानी पिच सड़क के आधे हिस्से तक फैल गया है जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीण इरशाद अहमद, रंजीत चौरसिया, आनंद, दिनेश एवं पंकज यादव आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में कासिमाबाद के एडीओ पंचायत धनंजय यादव ने बताया कि 30 सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर तीन दिन के भीतर नाली की सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें