फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- विपक्षियों को सेना के पराक्रम पर विश्वास नहीं

Sat, 27 Feb 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने वर-बधू को दिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर स्थित मदारीपुर गांव में दत्तक पुत्र डॉ. विजेंद्र के विवाह शामिल हुए। उन्होंने वर-बधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर निशाना भी साधा। रक्षमंत्री ने कहा कि विपक्षियों को सेना के पराक्रम पर विश्वास नहीं है। हमारी सेना दुश्मनों का अंत कर रही है। साथ ही सबको पछाड़ रही है।

विज्ञापन


रक्षामंत्री का काफिला दोपहर करीब ढाई बजे मदारीपुर गांव पहुंचा। वहां जाकर उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मकान से बाहर निकलते समय मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेधावी छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले और कोई अड़चन न आए इसको लेकर हमेशा मानीटरिंग करते रहता हूं। ऐसे मेधावियों को गोद लेकर खाने, पीने, दवा के साथ शिक्षा का खर्च वहन कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करता हूं।

इसके बाद उनका काफिला अपराह्न साढ़े 3 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर सीमा पर रक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें