खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा में विवाहिता मोनिका की मौत के बाद बिलखते परिजन-संवाद
खानपुर। थाना क्षेत्र के टड़वा में शनिवार की सुबह विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की ओर इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पिता की तहरीर पर पति अरविंद राजभर, ससुर सुरेंद्र राजभर, सास सुषमा देवी, जेठ गोविंद राजभर और जेठानी मंशा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कर ली है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता सुरेश राजभर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री मोनिका (26) की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उसे वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसको प्रताड़ित कर रहा था। गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा में विवाहिता मोनिका की मौत के बाद बिलखते परिजन-संवाद