फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भुड़कुड़ा सीओ बलराम के नेतृत्व में पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की मृतका के पिता ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ससुर समेत तीन काे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के मुगलानीचक निवासी स्नेहा चौहान (24) की शादी दस मई 2023 को नंदगंज थाना के हरखौली गांव निवासी प्रदीप चौहान से हुई थी। विवाहिता के पिता भगवान चौहान ने बताया कि पुत्री की बड़ी धूमधाम से विवाह किया था। शादी के बाद से ही पुत्री से ससुरालजन पति प्रदीप चौहान, ससुर सुरेश चौहान, देवर दिलीप चौहान व जेठ संदीप चौहान और ननद मधु चौहान दहेज में बाइक व सोने का चेन मांग कर रहे थे। जब पुत्री ने ससुरालियों से बताया कि मेरे पिता देने में असमर्थ हैं, तो इसी बात को लेकर कई बार उसके साथ मारपीट की। लेकिन हम लोगों ने समझा बुझाकर कर पुत्री को ससुराल भेज दिया। सुबह पुत्री के ससुर सुरेश चौहान ने फोन पर सूचना दी कि विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंचे तो पुत्री फंदे से लटक रही थी और उसका पैर जमीन से सटा था। आरोप लगाया कि ससुरालजनों ने पुत्री को मारपीट कर फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पांच लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ससुर सुरेश, जेठ संदीप और देवर दिलीप को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें