थाना क्षेत्र के रामपुर घाट पर गंगा में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर मिली तो परिजन बिलख उठे।
रामपुर निवासी प्रशांत कुमार (24) गांव के बाहर घाट पर सुबह दस बजे गंगा में स्नान करने गया था। पैर फिसलने से वह गंगा में डूब गया। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने से आस-पास पशुओं को लेकर खेत में खड़े पशु पालकों को डूबने की आशंका हुई तो वह घाट की तरफ दौड़े। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग भी गंगा घाट पहुंच गए और युवक की तलाश करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश में जुटी रही। दोपहर 12 बजे युवक का शव डूूबे हुए स्थान पर उतराया मिला। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती करता था।