फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...डीएमयू सवारी गाड़ी के डिब्बे में लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी डीएमयू सवारी गाड़ी के डिब्बे में मंगलवार को एक अधेड़ का शव लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। सुबह कस्बे के लोग नित्य की भांति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहलने के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर अचानक एक महीने से प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी डीएमयू सवारी गाड़ी की बोगी में एक व्यक्ति के लटक रहे शव पर पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने पास जाकर देखा तो करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोगी के बीच में हैंडल से गमछे के सहारे लटक रहा था। मृतक का पैर बोगी के फर्श से महज कुछ इंच ऊपर लटका था। इसकी सूचना के बाद स्टेशन मास्टर दीपक ने मेमो के माध्यम से शव मिलने की सूचना भुड़कुड़ा पुलिस को दी। साथ ही जीआरपी व आरपीएफ औडि़हार को भी इससे अवगत कराया। सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा थाने के एसआई सूर्य प्रकाश मिश्रा अपने दो हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना स्थल रेलवे स्टेशन के पास होने के चलते उक्त मामले में जीआरपी और आरपीएफ द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फोटो के माध्यम से मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें