सुहवल। थाना क्षेत्र के हमीद सेतु पुल पर मंगलवार को खड़ी लावारिस बाइक मिलने से राहगीरों में अफरातफरी मच गइ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
गंगा नदी स्थित हमीद सेतु पर बीते दो दिनों से एक बाइक लावारिस खड़ा होने की जानकारी होते ही आसपास के दूकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी हाने के बाद सुहवल एवं कोतवाली पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा विवाद को लेकर बाइक को कब्जे में लेने की बात तय नहीं हो पा रही थी। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस कब्जे में लेकर थाने पहुंची। बाइक पर पड़ोसी जनपद मऊ का नंम्बर अंकित है। वहीं आम जनों में इस बात को लेकर चर्चा है कि शायद कोई सख्श बाइक से आया हो और नदी में किन्हीं कारणों से छलांग लगा दी हो। प्रभारी थानाध्यक्ष वालेन्द्र यादव ने बताया कि लावारिस बाईक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।