फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खड़े ट्रेलर से टकराई डीसीएम

विज्ञापन
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर करदह कैथवली चट्टी पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम की केबिन। संवाद
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी पर सोमवार की रात करीब 12 बजे हाईवे की लेन पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी केबिन में फंस गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। डीसीएम चालक बरेली जनपद के फतेहगंज निवासी संजय और खलासी गुड्डू को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

डीसीएम चालक ने बताया कि वह बिरनो से खाली वाहन लेकर मऊ की ओर जा रहे थे। करदह कैथवली चट्टी के पास खड़े ट्रेलर से डीसीएम अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसके बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से डीसीएम चालक और खलासी सुरक्षित बचा लिए गए। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
000
अवैध पार्किंग हादसों की मुख्य वजह
मरदह। रायपुर बाघपुर गांव निवासी सीताराम पांडेय ने बताया कि फोरलेन पर अवैध पार्किंग हादसों की मुख्य वजह बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें