फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब, वनवासियों के बदले दिनः अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से गरीब, वनवासी समाज के लोगों के दिन बदल गए हैं। यह भाजपा और कमल की ताकत है जिसने गरीब और समाज के कमजोर वर्ग को राजनीति करने का अवसर और ताकत प्रदान किया है। पिछड़ों को धोखा देकर चार बार सरकार बनाने वालों का दिन बीत गए। ये बातें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जमानिया में जन विश्वास यात्रा के तहत सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा दूसरे दिन यानी सोमवार को दो विधानसभा क्षेत्रों जमानिया और सैदपुर में पहुंची। यहां वरिष्ठ नेताओं ने जनसंपर्क और संवाद किया। जन विश्वास यात्रा का रथ शहर के बंशी बाजार से निकला। इस पर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल और जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आदि सवार थे। जमानिया के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश में कहा कि यहां की विधायक सुनीता सिंह को आप लोगों ने जो भरोसा और विश्वास दिया है वह कायम रहे। भारतीय जनता पार्टी गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिये लगातार काम कर रही है। महाराजा सुहेलदेव और समाज के कमजोर जाति वर्ग के लोगों को अगर किसी ने कोई सम्मान दिया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी।
डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि अगर किसी गरीब परिवार के बेटी को विधायक और मंत्री बनाने का अगर श्रेय जाता है तो वह है भारतीय जनता पार्टी को है। भाजपा समाज में कभी कोई भेद-भाव की राजनीति नहीं करती। वह सदैव हर जाति, धर्म, वर्ग को विश्वास में लेकर सबका विकास करती है। उन्होंने सपा नेता द्वारा मुख्यमंत्री को अनुपयोगी कहने वाले बयान पर कहा कि भाजपा की उपलब्धि अखिलेश को पच नहीं पा रही है।
विज्ञापन

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा की सरकार से पहले प्रदेश में जाति आधारित दंगे होते थे। गरीबों की जमीन पर पूर्व की सरकार के लोगों की नजरें होती थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफियाओं और गुंडों की अवैध जमीनों पर बुलडोजर चला कर उनकी बोलती बंद कर दी है।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि योगी राज में माफिया, गुंडों की बोलती बंद है। हमारी सरकार बिना भेदभाव सबके कल्याण के लिए योजनाओं का निर्माण करती है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास दिख रहा है। जनपद की सभी सातों सीट पर पार्टी की विजय का उत्साह दिख रहा है। कार्यक्रम में विधायक सुनीता सिंह ने सबके प्रति आदर और धन्यवाद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें