फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सहकारी समितियों से डीएपी नदारद, सांसद को साैंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर लिया है लेकिन पूरे जिले की सहकारी समितियों से डीएपी नदारद है। बाराचवर के सहकारी नेताओं ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को पत्रक देकर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएपी के लिए सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे किसानों को समिति के सचिवों ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से समितियों पर उर्वरक की आपूर्ति रोक दी गई है। इससे किसानों में खाद के लिए हाहाकार मचा है। किसान आगामी खरीफ की फसल को लेकर चिंतित हैं। पूर्व के वर्षों में अप्रैल-मई में जब उर्वरक की मांग नहीं रहती है तब सहकारी समितियों के गोदामों में डीएपी का भंडारण कर उसके वितरण पर रोक लगा दी जाती है इसे प्री-पोजीशिनिंग कहा जाता है। समितियों के साथ ही इफको के अन्य गोदामों में भी खाद भर दी जाती थी ताकि सीजन में डीएपी की मांग होने पर किसानों को समय पर डीएपी उपलब्ध कराई जा सके। जैसे ही गोदाम खाली होते थे, रैक की डिमांड की जाती थी।
तब भी जिले में खाद की कमी बनी रहती थी लेकिन इस वर्ष सहकारी समितियों पर खाद नहीं भेजी गई। सिर्फ बफर गोदाम में खाद रखी गई है। जब तक बफर गोदाम खाली नहीं होते और वह खाद ई-पॉश मशीन से किसानों में वितरित नहीं हो जाती, कोई नई रैक जिले को नहीं मिलेगी। सीजन में मांग शुरू होने पर रैक की डिमांड करने पर भी तत्काल रैक नहीं आती है। इसलिए इस वर्ष जिले में उर्वरक का संकट पैदा हो सकता है, जिसे लेकर जिले के सहकारी नेता और किसान दोनों चिंतित हैं। उनका कहना है कि प्री-पोजीशिनिंग कर समिति के गोदाम एवं बफर गोदाम भरे रहते थे। गोदाम के खाली होने पर रैक की डिमांड होती थी तब तो मांग के अनुरूप खाद मिल नहीं पाती है तो इस वर्ष क्या होगा। जैसे ही बारिश शुरू होगी, धान की रोपाई शुरू हो जाएगी, तब किसानों को डीएपी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीमुद्दीनपुर में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आने पर ऊंचाडीह सहकारी समिति के अध्यक्ष किसान नेता कृष्णानंद राय एवं नेवादा समिति के अध्यक्ष संपूर्णानंद उपाध्याय के नेतृत्व में बाराचवर विकास खंड के किसानों ने उन्हें पत्रक देकर जिलाधिकारी से समितियों पर उर्वरक भेजने पर लगाई गई रोक को हटाकर खाद भिजवाने की मांग की। सांसद ने इस संबंध में जिलाधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें