फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक को मारी गोली: गाजीपुर में ताड़ी पीने को लेकर हुआ था विवाद, दो के खिलाफ FIR; आरोपी फरार

Wed, 07 May 2025 10:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में दो लोगों के बीच कुछ दिन पहले ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदार ने डेयरी संचालक को सीने में गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले को लेकर बातचीत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: सैदपुर के कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा के पास दो दिन पूर्व ताड़ी पीने के विवाद को लेकर डेयरी संचालक और बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार में बुधवार को कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसी दौरान बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार के तरफ से पहुंचे लोगों ने डेयरी संचालक के सीने में गोली मार दी।

विज्ञापन


मारपीट में बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। डेयरी संचालक केक्स पिता ने बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार और उसके पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

हसनपुर डगरा स्थित मिठाई की दुकान पर मैनपुर निवासी डेयरी संचालक शुभम यादव (35) पानी पी रहा था। इधर, बिल्डिंग दुकानदार लूढ़ीपुर निवासी अनिल उर्फ सिपाही दुकान पर पहुंच गया और दो दिन पूर्व पुत्र साहिल के साथ हुए विवाद को लेकर डेयरी संचालक से कहासुनी करने लगा। 
विज्ञापन


देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें दुकानदार अनिल के सिर में गंभीर चोट आई। इसकी जानकारी मिलते ही दुकानदार के तरफ से कई लोग मौके पर पहुंच गए। तभी दुकानदार के तरफ से आया एक व्यक्ति तमंचा निकाल कर शुभम यादव के सीने में गोली मारकर फरार हो गया।

इधर घटना के दुकानों के शटर गिरने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया। जहां से डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। देर शाम गोली से घायल डेयरी संचालक के पिता जयप्रकाश यादव ने बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार अनिल और उसके पुत्र साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें