फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चबूतरे पर सो रहे दृष्टिहीन व्यक्ति की गला और हाथ काटकर हत्या, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 07 May 2025 02:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में चबूतरे पर सो रहे दृष्टिहीन की गला और हाथ काटकर हत्या कर दी गई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
रामनगीना यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा (कोठवा) गांव स्थित एक आटा चक्की के बाहर ईंट के चबूतरे पर सो रहे दृष्टिहीन व्यक्ति की भूमि विवाद में धारदार हथियार से गला और हाथ काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे, भाई और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बुजुर्गा (कोठवा) गांव निवासी रामनगीना यादव उर्फ साधु (50) जन्म से ही दृष्टिहीन था। उसे दोनों आंखों से नहीं दिखाई देता था। वह अविवाहित था। बड़े भाई वकील यादव से अलग अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर आटा चक्की संचालक पिंटू कश्यप के घर पर रहता था। 

रोज की भांति घर के बाहर आटा चक्की के पास मंगलवार की रात में सोया था। देर रात में करीब डेढ़ बजे नगीना यादव के चिल्लाने की आवाज सुनकर अपने घर में सो रहे पिंटू कश्यप बाहर निकले। देखा कि दो लोग नगीना यादव को धारदार हथियार से मार रहे हैं। नजदीक पहुंचने पर आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: बदमाशों का दुस्साहस, पुलिस टीम पर चलाई गोली, मुठभेड़ दो गो-तस्करों को लगी गोली; गिरफ्तार
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर देखा तो धारदार हथियार से नगीना यादव की गर्दन और हाथ काटकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी भेज दिया। आटा चक्की संचालक पिंटू कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वकील यादव के बेटे संदीप और अन्य ने घर के बाहर सो रहे राम नगीना यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें