गाजीपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के नाम से किसी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इसका पता तब चला जब किसी पुलिसकर्मी को एसपी के नाम से मैसेज आया, पड़ताल में नंबर फेक पाया गया।
गाजीपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के नाम से किसी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। धोखाधड़ी करने के इरादे से कई लोगों को मैसेज भी किए गए हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। फर्जी अकाउंट बनाने वाले साइबर अपराधी को चिन्हित करने के लिए साइबर सेल और सर्विलांस की संयुक्त टीम जुट गई है।
विज्ञापन
साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन आमजनों को ठगी का शिकार बनाते हैं। लोगों के खाते से पैसा उड़ाना, किसी के फेसबुक अकाउंट को हैक करना सहित कई मामले प्रतिदिन प्रकाश में आते रहते हैं। इस बार साइबर अपराधियों ने गाजीपुर के नवागत एसपी रोहन पी बोत्रे के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। प्रोफाइल में पी बोत्रे की फोटो भी लगाई।
इसका पता तब चला जब किसी पुलिसकर्मी को एसपी के नाम से मैसेज आया, पड़ताल में नंबर फेक पाया गया। ऐसे में पुलिस टीम सक्रिय हुई और छानबीन में जुट गई। साइबर सेल और सर्विलांस की टीम ऐसे साइबर अपराधी को जहां चिन्हित करने में जुटी हुई है। वहीं जिस कंपनी का नंबर है, वहां से पूरा डिटेल मंगाया गया है।