फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के लिए निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
मनिहारी के संगीतमय श्रीमद्भागवत संत्सग ज्ञान यज्ञ एवं महारुद्राभिषेक के लिए बेसों नदी से कलश मे - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मनिहारी। आजाद ज्योति क्लब मनिहारी की ओर से स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज की देखरेख में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत सत्संग ज्ञान यज्ञ एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। पहले दिन शुक्रवार को मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों नर नारी शामिल हुए। कलश यात्रा जिस रास्ते से गुजरी उस रास्ते को पहले ही साफ-सुथरा कर दिया गया था। कलश यात्रा में जल भरने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कदम-कदम पर लोग सहयोग में लगे हुए थे। कलश लेकर सैकड़ों महिला पुरुष जब बेसो नदी के तट पर पहुंचे तो मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शिव मंदिर मनिहारी में पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा सिंहनाथ बेसो नदी के तट पर पहुंची। कलश यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, लोग भगवान के जयकारे लगाते रहे। बेसो नदी के तट पर भक्तगणों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया था। नदी तट से लोग जल लेकर जयकारा लगाते हुए विभिन्न रास्तों से होते हुए शिव धाम मनिहारी पहुंची। इसके बाद, कलश स्थापना हवन-पूजन के बाद महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से शिवाजी सिंह, प्रधान अभय प्रताप सिंह, आरती, पूजा, इंद्रावती, रिचा सिंह, धीरज, प्रतीक सिंह, सुमित सिंह, वीएन सिंह, राजन आदि भक्तगण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें