जमानिया। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ से नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
एनएच-24 पर कोतवाली गेट से तहसील मुख्यालय और ब्लॉक तिराहा होते हुए पांडेय मोड़ तक दिन भर जाम स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
स्थानीय नागरिक रवि, मुन्ना, शाहिल, मनोज, दिनेश और अशोक ने प्रशासन पर पूर्व यातायात प्लान न बनाने का आरोप लगाते हुए छठ तक नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक और रूट डायवर्जन की मांग की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस बल तैनात है और बड़े वाहनों के रूट डायवर्जन की योजना तैयार की जा रही है।