फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: विशाल ट्रेलर देखने उमड़ी भीड़, सेल्फी और रील बनाने की लगी होड़; पांचवें दिन सिर्फ 240 मीटर चला

Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर 308 पहिए वाला विशाल ट्रेलर पांचवें दिन महज 240 मीटर ही आगे बढ़ सका। हैदरगंज के पास रूट क्लीयर कराने में एनएचएआई और यातायात कर्मी जुटे रहे, जबकि ट्रेलर देखने और सेल्फी लेने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
गाजीपुर: विशाल ट्रेलर देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर 308 पहिए वाला विशाल ट्रेलर बुधवार को गाजीपुर की सीमा में महज 240 मीटर ही आगे बढ़ सका। मरदह क्षेत्र के हैदरगंज गांव के पास ट्रेलर के आगे का रास्ता क्लीयर कराने में एनएचएआई और यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम छह बजे तक रूट पूरी तरह क्लीयर नहीं हो सका। ऐसे में यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद ट्रेलर को बृहस्पतिवार को आगे के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रेलर देखने उमड़ी भीड़, सेल्फी और रील बनाने की लगी होड़
विशाल ट्रेलर को देखने के लिए करदह-कैथवली, नवपुरा, मरदह, रायपुर बाघपुर, हैदरगंज, केलही, बिजौरा, हमीरपुर, मटेहू, डोड़सर, टिसौरी, गांई, देऊपुर, चंवर, बहतुरा, घरिहां, बसवारी, पड़िता, नोनरा, भवानीपुर, कंसहरी, कबीरपुर, नरवर और महेंगवा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

ट्रेलर के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाएं, युवतियां और छात्र भी सेल्फी लेने में पीछे नहीं रहे। लोग रील और वीडियो बनाकर इस अनोखे पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। कई लोग घंटों तक ट्रेलर के आसपास मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: गाजीपुर: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे, कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार शाम से खड़ा है ट्रेलर, बृहस्पतिवार को मऊ की ओर होगा रवाना
ट्रेलर मैनेजमेंट टीम के कार्यकर्ता सुबोध ने बताया कि यात्रा के पांचवें दिन ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एप्रोच मार्ग पर महज 240 मीटर ही आगे बढ़ पाया। मंगलवार शाम छह बजे करदह-कैथवली चट्टी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर की पार्किंग की गई थी।

उन्होंने बताया कि अब आठ अक्तूबर को ट्रेलर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से होते हुए मऊ जिले की ओर रवाना होगा। ट्रेलर के सुचारु आवागमन के लिए एनएचएआई और यातायात कर्मी रूट को क्लीयर कराने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें