स्थानीय बाजार से औड़िहार रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। शनिवार की सुबह हुई मुसलाधार बारिश में ताल का रूप ले चुका। वहीं बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने भारी जलजमाव हो गया। इससे यहां से होकर आने जाने वाले लोग कीचड़ और पानी गुजर रहे थे। वहीं कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। चोटिल आमजनों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर किए। इ
सके अलावा औड़िहार स्टेशन से बाजार जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों यात्रियों तथा दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना होता है। रेलवे में लगातार हो रहे विकास कार्यों में लगे बड़े वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। इस सड़क की हालत बद से बद्तर हो गई है। सड़क में मिट्टी गिट्टी उभर जाने से हल्की बारिश में चारों तरफ किचड़ हो जाता है। वहीं ज्यादा बारिश होने से यह तालाब में बदल जाता है। जमे हुए गंदे पानी से वाहनों के गुजरने से पड़ने वाले छींटे से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। मिट्टी के फिसलन से पैदल और दो पहिया वाहन गिरकर चोटिल भी होते हैं।