फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर की फायरिंग, पकड़ा गया तो गिड़गिड़ाते हुए बोला- गलती हो गई माफ कर दीजिए

Fri, 20 Dec 2024 09:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Police Encounter: गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद बदमाश ने पुलिस के सामने गुहार लगाई कि साहब गलती हो गई माफ कर दीजिए। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद और भांवरकोल की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी व वांछित बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
थानाध्यक्ष भांवरकोल मय टीम माढूपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थे। पखनपुरा की तरफ से एक बाइक पर एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुए चला आ रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करके तेजी से मुहम्मदाबाद की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष ने आर टी सेट को सूचना देते हुए उसका पीछा किया और दूरभाष प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद को सूचना दी, जो पहले से क्षेत्र में थे। 

प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद द्वारा जयनगर तिराहे के पास उक्त संदिग्ध की घेराबंदी की गई। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने झाड़ियों की तरफ छिपकर पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायर किया तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन

 
बदमाश ने पुलिस से लगाई गुहार          
घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा गया। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी। पूछताछ के दौरान उक्त बदमाश ने अपना नाम महेश चौधरी (26) पुत्र भगवान चौधरी निवासी वीरपुर थाना भांवरकोल बताया। कहा कि साहब मैं थाना भांवरकोल से  मुकदमे में वांछित हूं। पकड़े जाने के डर से भाग रहा था। गलती हो गई माफ कर दीजिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें