फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्तार के करीबियों के 10 शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पुलिस ने मालखाने में कराया जमा

Sun, 04 Oct 2020 08:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/ मऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिला प्रशासन मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। रविवार को विधायक के सहयोगियों और करीबियों के 10 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके साथ ही शस्त्रों को कोतवाली के मालखाने में जमा करा लिया गया है।  

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी बरबरहना निवासी मोहम्मद आजम सिद्दीकी की एक पिस्टल व एक रायफल, मोहम्मद शादाब सिद्दीकी की एक रायफल और एक पिस्टल, साकिब सिद्दीकी की एक पिस्टल एवं एक एसबीबीएल गन, निगार बेगम की एक पिस्टल, कैसर जहां की एक पिस्टल, मोहम्मद साजिद की एक पिस्टल और एक रायफल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

साथ ही शस्त्रों को कोतवाली में जमा कर लिया गया। मालूम हो कि दो अक्तूबर को मोहम्मद आजम सिद्दीकी समेत इनके परिवार के छह लोगों के सात शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के साथ शस्त्र मालखाने में जमा कराए गए थे। 
विज्ञापन

 
जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई से मुख्तार अंसारी के करीबियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शस्त्रों को मालखाने में जमा करा लिया गया है। 

अब तक 47 से ऊपर निलंबित हो चुके हैं शस्त्र लाइसेंस
 

जिला प्रशासन की ओर से बीते दो माह में मुख्तार अंसारी के करीबियों के 47 से ऊपर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। इसे विभिन्न थानों के मालखानों में जमा भी कराया जा चुका है। इसके अलावा लगातार ऐसे लोगों की सूची भी बनाई जा रही है, जो मुख्तार गिरोह के करीबी और सहयोगी हैं। 

विज्ञापन

मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी का मकान जब्त  

मऊ जिले के पुलिस ने रविवार को मुख्तार गिरोह के सक्रिय सदस्य राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह का 60.70 लाख का मकान जब्त कर लिया। यह मकान विकास भवन के सामने परदहां मिल रोड पर स्थित है। कार्रवाई के दौरान तीन थानों की फोर्स मौजूद थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह मुख्तार का सहयोगी और अहिलाद गांव का निवासी है। उसने विकास भवन के सामने परदहां मिल रोड पर मकान बनवाया है। राजन गैंगस्टर में नामजद है। उसका मामला कोर्ट में लंबित है। फिलहाल वह जमानत पर है।

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने धारा 14 ‘ए’ के तहत कार्रवाई करते हुए राजेश का मकान रविवार को जब्त कर लिया। सीओ सिटी नगर नरेश कुमार ने बताया कि जब्त किए गए मकान की कीमत करीब 60.70 लाख है। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजवाई और माइक से भी एलान कराया। सीओ सिटी के साथ सदर एसडीएम निरंकार सिंह और तीन थानों की फोर्स मौजूद थी। कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह पहले कोयले का कारोबार करता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें