फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपियों को दबोचा

Mon, 19 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में 6 अक्तूबर की रात शादियाबाद थाना क्षेत्र युसूफपुर गांव में श्रवण राजभर की हत्या के मामले में दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने हंसराजपुर तिराहे से सोमवार की सुबह पकड़ लिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी लल्लन राय ने बताया कि हत्या के दो अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस के फंदे में होंगे।
विज्ञापन


बताया कि आज सुबह शादियाबाद एसओ को मुखबिर से सूचना मिली कि श्रवण राजभर की हत्या के दो आरोपी हंसराजपुर तिराहे पर खड़े हैं और कहीं जाने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरकत में आ गए और पुलिसकर्मियों के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।

पुलिस जैसे ही हंसराजपुर तिराहा पर पहुंची वहां खड़े दोनों युवक भागने लगे। उन्हें भागता देख पुलिस ने पीछा किया। कुछ ही दूर जाने पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि दोनों युसूफपुर निवासी सूर्यजीत सिंह और शुभम उर्फ मनीष हैं। पुलिस दोनों को थाना लाई।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया के हत्या के दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि युसूफपुर निवासी करमवीर सिंह उर्फ सोनू की पत्नी प्रीति सिंह बीडीसी पद की प्रत्याशी है।

6 अक्तूबर की रात प्रत्याशी के पति सोनू ने  मोबाइल पर फोन कर युसूफपुर गांव के ही श्रवण राजभर को गांव के बाहर बुलाया था। श्रवण अपने पांच साथियों के साथ सोनू से मिलने गांव के बाहर  पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान सोनू ने श्रवण को विपक्षी का चुनाव प्रचार करने मना किया था।

इस बात से इंकार करने पर अपने समर्थकों के साथ सोनू ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्रवण राजभर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके दो साथी विरेंद्र राजभर और अशोक राजभर गोली से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मामले में घायल विरेंद्र राजभर के भाई रामदरश राजभर ने संदीप सिंह, सोनू सिंह, सूर्यजीत सिंह, मनीष सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें