फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ नाबालिग ने किया रेप

Mon, 19 Oct 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गौरीबाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 छत पर सो रही किशोरी के साथ पड़ोस के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।गौरीबाजार इलाके की रहने वाली एक किशोर रविवार की रात छत पर सो रही थी। आरोप है कि गांव का एक नाबालिग छत पर चढ़ गया। किशोरी को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन घरवालों ने उसके पकड़ लिया। गांव के लोगों ने घटना की सूचना गौरीबाजार पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सोमवार की सुबह पीड़िता की मां ने थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंद्रिका निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि पीड़िता और आरोपी नाबालिग है। किशोरी के साथ रेप की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें