जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर
ट्राली से टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर
सहित चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को कोतवाली ले आई।
रेलवे
स्टेशन मुहल्ला निवासी मो. इस्लाम राईन का पुत्र आजाद राईन (6) गुरुवार की
दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जमानिया कसबा की तरफ से आ रही
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आजाद
को लोग चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उधर हादसे
के बाद आसपास के लोगों ने चालक को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया और तत्काल पुलिस
को हादसे की जानकारी दी। उधर परिवार के लोग जैसे ही आजाद का शव लेकर लौटे
तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के
संबंध में जानकारी लेने के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
इसके बाद ट्रैक्टर
सहित चालक को कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एएन सिंह ने बताया
कि घटना के संबंध में मृत बच्चे के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी
गई। अगर तहरीर मिली तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।