फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान और मकान से हजारों की चोरी

Thu, 15 Jan 2015 11:20 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने एक दुकान और एक मकान को खंगाल डाला। इस दौरान पांच हजार नकदी सहित हजारों के कीमती सामान उठा ले गए। इस मामले में पीडि़तों ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन



सुहवल गांव निवासी दवा व्यवसायी सर्वेश राय परिवार के साथ वाराणसी में रहते है। यहां के मकान में ताला बंद रहता है। बुधवार की रात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए और कमरे में रखे पांच हजार नकदी, एक टीबी, इनवर्टर सहित हजारों रुपये के जेवरात समेट ले गए।

सुबह उधर से गुजरने वालों ने दरवाजा खुला देख ये सोचकर कि सभी लोग आए हैं सर्वेश को आवाज लगाई। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों को शक हुआ। लोग घर के अंदर गए तो देखा कि कमरे में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सर्वेश को दी।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद वह परिवार के साथ यहां पहुंचा और थाने में चोरी की तहरीर दी। उधर सैदपुर कोतवाली के भीमापार गांव निवासी इस्लाम अंसारी की चट्टी कपड़े की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की देर शाम भी दुकान बंद कर घर चला गया।

देर रात चोरों ने दूकान के पीछे से सेंध मारकर अंदर रखा लाखों रुपये के रेडिमेड कपड़े उठा ले गए। गुरुवार की सुबह जब इस्लाम ने दूकान खोली तो उसे चोरी का पता चला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उसने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त से बातचीत कर कर मामले की छानबीन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें