फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक के घर लाखों की चोरी

Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र के रुहीपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने विद्यालय प्रबंधक की मकान में खिड़की तोड़कर आलमारी में रखा करीब छह लाख का जेवरात और 30 हजार  रुपये नगदी उठा ले गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर केसी गोस्वामी और सीओ नगर वेद प्रकाश ने घटनास्थल की जांच की। आजमगढ़ से आई डाग स्क्वायड की टीम ने भी सुराग ढूंढने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


इस संबंध में  थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 रुहीपुर गांव निवासी प्रबंधक उदय प्रताप यादव के परिवार के लोग रात में छत पर और बाहर सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे से खिड़की का राड निकाल कर  भीतर घुस गए। कमरे में रखा आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखा करीब छह लाख  रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नगदी के साथ कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब  परिजन जागकर कमरे में गए, तो देखा कि सारा सामान इधर- उधर बिखरा पड़ा है। 

आलमारी से कीमती सामान गायब है। चोरी की जानकारी होते ही वहा लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी पुलिस अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंच गए। चोरों का पता लगाने के  लिए डाग स्क्वायड की टीम के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। फोरेंसिक टीम ने  चोरों के पैरों और अन्य स्थानों से निशान भी लिए। शिक्षक ने  अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है।  क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें