सादात रेलवे स्टेशन सादात से लगभग दो किलो मीटर दक्षिण बुढ़नपुर गांव के पास शनिवार की सुबह मालगाड़ी के सामने कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर मृत महिला की पहचान शिशुआपार गांव निवासी चंपा देवी के रूप में हुई है।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवती को आवाज देकर रोकने की कोशिश की लेकिन वह रुकी नहीं। मालगाड़ी को नजदीक आते देख वह आगे बढ़ रह थी। इसके बावजूद वह किसी की नहीं सुनी। फिर एकाएक इंजन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मालगाड़ी से कटने के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं काफी देर बाद पुलिस ने मृत युवती की पहचान कर ली। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर मृत महिला की पहचान शिशुआपार गांव निवासी चंपा देवी के रूप में हुई है।