फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से मारपीट कर चोर उठा ले गए संदूक

Sat, 14 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
शुक्रवार की रात क्षेत्र के नौसारा गांव में अज्ञात चोरों ने दंपति को मारपीट कर हजारों रुपये के सामान से भरा संदूक लेकर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की और घायल दंपति को जिला अस्पताल भिजवाया। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उदयपुर-भूड़ा ग्राम पंचायत के मजरा नौसारा निवासी धनपाल कुशवाहा ने बताया कि वह रात में पत्नी रामसंजीवन के साथ घर में कमरे के आगे पड़ी चारपाई पर सो रहा था। उसके घर में बाउन्ड्री और दरवाजा नहीं है। शुक्रवार की रात उसकी आंख खुली तो दो लोग उसके कमरे से संदूक लेकर जा रहे थे। उसने चोरों का विरोध किया, तभी चोर उसकी व उसकी पत्नी की डंडों से पिटाई करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग आये तब तक चोर दंपत्ति को घायल कर संदूक सहित भाग गये।
घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रभुकांत और एसआई कुलदीप मिश्रा फोर्स के साथ करीब बीस मिनट में ही मौके पर आ गये। पुलिस ने आसपास चोरों की तलाश की, लेकिन चोरों का कहीं पता नहीं चला। चोरी गये संदूक मे कपड़ों के अलावा पीतल के बर्तन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जंजीर, नाक का फूल तथा दो जोड़ी पायल थीं। पुलिस ने रात में ही घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गया था। चोरों की तलाश भी की, लेकिन अंधेरे में चोरों का पता नहीं चल सका। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की सुरागरसी की जा रही है। 
विज्ञापन

प्रभुकांत, थानाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें