फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कीटनाशक बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Sat, 21 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिलदारनगर में नकली कीटनाशक बनाने की शिकायत पर शुक्रवार की देर शाम जिला कृषि अधिकारी ने स्टेशन रोड स्थित एक मिनी फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली दवा, केमिकल, खाली डिब्बे, उपकरण और हजारों की संख्या में नकली रैपर बरामद किया। इस दौरान फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।


नकली कीटनाशक बनाने और उसकी बिक्री की कृषि विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में एक प्राइवेट कंपनी के एजेंट दयाशंकर की तरफ से जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की गई कि दिलदारनगर कस्बा में एक व्यक्ति द्वारा उसकी कंपनी का रैपर लगाकर नकली कीटनाशक बनाकर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन



 शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने अतिरिक्त कृषि अधिकारी अरुण कुमार के साथ नगर के स्टेशन रोड स्थित एक मिनी फैक्ट्री पर शुक्रवार की देर शाम छापा मारा। विभाग के छापे से वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री पकड़ी।
विज्ञापन



उन्होंने फैक्ट्री से सौ एमएल कीटनाशक दवा के 234 डिब्बे, 4016 खाली रैपर, एक लीटर केमिकल, 148 शीशी, सौ एमएल के 68 खाली डिब्बे के साथ उपकरण बरामद कर लिया। बरामद सामग्री को थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी की ओर से आरोपी संचालक के खिलाफ दिलदारनगर थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें