फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 20 Dec 2014 11:34 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुए हादसे में गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन



बरहपुर गांव निवासी धीरज चौबे (26) ट्रैक्टर पर नंदगंज से इंटरलाकिंग की ईंट लादकर गाजीपुर आ रहा था। ट्रैक्टर पर अतरसुआ गांव निवासी राजू सोनकर (23), जयप्रकाश सोनकर (22) तथा दीपक सोनकर (24) सवार थे। ट्रैक्टर जैसे ही सहेड़ी क्रासिंग के पास पहुंचा वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज गति के ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार युवक नीचे दब गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 इस घटना में धीरज चौबे तथा राजू सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

 जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शवों को कब्जे में ले लिया। आधा घंटा तक चले जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें