फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता की हत्या में शूटरों का हाथ !

Thu, 25 Dec 2014 11:12 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के छिछवां मोड़ के पास बुधवार की दोपहर गोली मारकर की गई प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र राजभर की हत्या में शूटरों का हाथ होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बदमाशों ने हत्या की इस वारदात में 9 एमएम की गोली का इस्तेमाल किया था। ऐसे में अब पुलिस कोटे के विवाद सहित अन्य कई कारणों को ध्यान में रखते हुए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।


बीते बुधवार की दोपहर करीब पौने बारह बजे भदेसर गांव निवासी शिक्षक नेता मुनेंद्र राजभर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह बाइक से मुहम्मदाबाद आ रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले थे।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के भाई की ओर से हत्या के पीछे कोटे का विवाद बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि शिक्षक नेता को 9 एमएम की गोली मारी गई थी।

ऐसे में शक की सूई शूटरों पर घूम रही है। वहीं कोटे के विवाद में हत्या की बात क्षेत्र के लोगों के गले नहीं उतर रही है। हत्या को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। घटना के बाद से ही पुलिस कातिलों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें