फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी की लाकअप से बंदी फरार

Fri, 16 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल से शुक्रवार को पेशी पर आया बंदी कचहरी की लाकअप से पुलिस को चकमा देेकर फरार हो गया। इसको लेकर कचहरी सहित पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। फरार बंदी की तलाश में पुलिस हाथपांव मार रही है लेकिन देर शाम तक वह पकड़ा नहीं जा सका था। इस मामले में एसपी ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन



बताया गया है कि विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट की अदालत में शुक्रवार को करंडा थाना क्षेत्र में हुए एक कातिलाना हमले के मामले में जिला जेल मेें निरुद्ध आरोपी ब्रहमानंद को पेश करने के लिए जेल से लाया गया था। इसके लिए अदालत में गवाह भी उपस्थित थे। कचहरी मेें उसे लाकअप में रखा गया था।

 अदालत में पेशी के लिए जैसे ही उसे लाकअप के बाहर निकाला गया, वह पुलिस को चकमा देते हुए कचहरी से भाग निकला। यह देख पुलिसकर्मियों ने उसका दूर तक पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। काफी देर तक पुलिसकर्मियों ने इस मामले को छिपाए रखा।
विज्ञापन


लेकिन जल्द ही घटना आम हो गई तो इसकी सूचना महकमे के उच्वाधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। वहीं पुलिसकर्मी फरार बंदी की तलाश में जुटे हुए हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने सीओ सिटी से रिपोर्ट तलब की है। एसपी का कहना है कि फरारी मामले में जिस किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें