फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान व पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़े, लाठीचार्ज

Tue, 19 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रेल यात्रियों पर कुल्हाड़ी से किया हमला।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बरहनिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान सिकंदर बिंद तथा पूर्व प्रधान फूलचंद बिंद के समर्थक मंगलवार को देर शाम आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडा चला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस घटना स्थल से वर्तमान प्रधान तथा पूर्व प्रधान सहित दर्जनभर लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सैकड़ों समर्थक कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पहुंचकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। तब जाकर भीड़ तितर-वितर हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को देर शाम बरहनिया गांव में पूर्व प्रधान का समर्थक रामदरश अपना मकान बनवा रहा था। तभी वर्तमान प्रधान के समर्थक छोटे लाल ने रास्ता छोड़कर मकान बनाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से कहासुनी तथा नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के बाद पूर्व प्रधान तथा वर्तमान प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से वर्तमान प्रधान सिकंदर बिंद तथा दूसरे पक्ष से रामदरश बिंद, सबिता बिंद और संतोष कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान की तरफ से घायलों को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। इसी बीच वर्तमान प्रधान सहित दर्जनों लोग भी शहर कोतवाली पहुंच गए। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। कोतवाली परिसर में भीड़ को हटाने का पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ न हटने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज करते हुए लोग भाग खड़े हुए। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। क्षेत्राधिकारी नगर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है औ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें