फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास के जिलों में पुलिस का छापा

Wed, 10 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भंवरूपुर गांव के पास बीते सोमवार की देर दोपहर गोली मारकर की गई भाजपा नेता अवधेश राजभर की हत्या के मामले में तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शूटरों की तलाश में पुलिस की छापेमारी गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में बुधवार को भी जारी रही।


बीते सोमवार को बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भंवरूपुर गांव के पास भाजपा नेता की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी ससुराल सादात के टडि़यांव मौधिया गांव जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक पर पत्नी मीना तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र आरुष भी मौजूद था।

 ओवरटेक कर बाइक रुकवाने के बाद बदमाशों ने भाजपा नेता से बाइक की चाभी छीन ली थी। इस पर विरोध करते हुए भाजपा नेता बदमाशों से भिड़ गया था। लिहाजा बदमाशों ने उसके सीने और सिर में 9एमएम की गोली ठोंक दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस
विज्ञापन


मामले में मृतक के परिवारीजनों की ओर से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तब से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की दो टीमें जौनपुर और आजमगढ़ में शूटरों के संभावित ठिकानों पर अभी भी दबिश दे रही हैं। कई

लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है लेकिन अभी तक एक भी हत्यारोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बहुत जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें