फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ में यात्री के साथ लूटपाट

Sat, 05 Mar 2016 11:48 PM IST
गाजीपुर/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बक्सर मुगलसराय रेल खंड पर दरौली के पास शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने चेनपुलिंग कर मुगलसराय जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस को  रोक दिया और एक बोगी में यात्रियों से लूटपाट की। इसके बाद बदमाश ट्रेन से उतर कर पथराव करते भाग निकले। हालांकि इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को नहीं दी गई है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात गरीब रथ एक्सप्रेस दरौली स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि बदमाशों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। बदमाशों ने एक बोगी के यात्रियों के साथ लूटपाट की और सामान तथा रुपये छीन लिए। हालांकि किसी पीड़ित यात्री ने आरपीएफ या जीआरपी में इसकी शिकायत नहीं की है।

आरपीएफ औरजीआरपी ने भी ऐसी घटना होने से इनकार किया। इससे पहले 24 फ़रवरी की रात में बदमाशों ने दरौली स्टेशन के  पास दो ट्रेनों में यात्रियों के साथ छिनैती की थी। इस मामले में भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


मुगलसराय बक्सर रूट पर रात्रि कालीन ट्रेनों में बढ़ती आए दिन चेन पुलिंग और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में जीआरपी अक्षम साबित हो रही है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि चेन पुलिंग की जानकारी हुई  थी। छिनैती की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें