फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 102 टिन सरसों का तेल सीज

Sat, 19 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
स्वीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ  से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को टीम ने सैदपुर ,  दिलदारनगर और जमानिया क्षेत्र के खोवा मंडी और बाजारों में स्थित मिठाई एवं  राशन की दूकानों पर बिक रही खाद्य सामग्रियों की जांच की। इसके तहत नमकीन के दो नमूने, एक छेने की मिठाई, एक मगदल का लड्डू और खोवा मंडी की चार  दूकानों से चार नमूने लिए। साथ ही राशन दूकान पर बिक रहे दो अलग-अलग ब्रांड के 102 टिन सरसों का तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी चंद्रकिशोर की  अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद, खाद्य सुरक्षा  अधिकारी अनिल मिश्रा, जर्नादन सिंह, मुकेश एवं विवेक तिवारी की टीम ने सबसे  पहले सैदपुर के खोवामंडी स्थित चार दूकानों से खोवा के चार नमूने लिए।  इसके बाद टीम ने राशन की दूकान से दो नमकीन के नमूने और मिठाई की दूकान से  एक छेने की मिठाई और एक मगदल के लड्डू का नमूना लिया। इसके बाद टीम  दिलदारनगर और जमानिया बाजार पहुंची।

राशन की दूकान पर बिक रहे सरसों तेल के  दो ब्रांड एक के 50 और दूसरे के 52 टिन तेल सीज कर दिया। साथ ही  दूसरे राशन की दूकान से सरसों तेल का एक नमूना लिया। इसके बाद दो रंगीन  चिप्स के नमूने के साथ मिठाई की दूकान से एक वर्फी और एक पेड़ा का नमूना  लिया गया। इस सबंध में अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों की जांच के  लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में मिलावट  मिलने पर संबंधित दूकानदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें