फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-बल्लम से पीटकर वृद्ध की हत्या

Thu, 18 Dec 2014 11:13 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मढ़ही गांव में गुुरुवार की सुबह घर के सामने सहन की जमीन पर झाड़ू लगा रहे एक वृद्ध की पट्टीदारों ने लाठी-डंडे एवं बल्लम से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बीच-बचाव के प्रयास में उसके बेटा-बहू तथा बेटी भी घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में चार महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में चार महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


मढ़ही गांव निवासी रामजन्म यादव (70) से उसके पट्टीदार हवलदार यादव का काफी समय से सहन की भूमि का विवाद चल रहा था। रामजन्म ने कई बार इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पट्टीदार उसे जबरदस्ती घर में उठा ले गए। इसके बाद उसकी लाठी-डंडे से और बल्लम से पिटाई करने लगे। वृद्ध की आवाज सुनकर उसका पुत्र घुरहू (40), घुरहू की पत्नी देवंती देवी तथा पुत्री कंचन (15) दौड़कर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास करने लगे। इस पर पट्टीदरों ने इन तीनों की भी जमकर पिटाई कर दी।

 गंभीर रूप से घायल रामजन्म यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके बेटे-बहू और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने घायलों को कासिमाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र घुरहू ने चार महिलाओं सहित सूबेदार यादव, सूर्यबली यादव, हवलदार यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने बताया कि घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर पट्टीदारों ने रामजन्म की पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों चार महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें