शिकायतकर्ता कांति पांडेय के अनुसार इसी बीच उनके पति का निधन हो गया। गणेशदत्त मिश्र से जब उन्होंने अपने रुपये लौटाने को कहा, तब उसने खुद को मुख्तार अंसारी का आदमी बताते हुए उन्हें धमकी दी और उल्टे पांव लौटा दिया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ जमीन के धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
योगी सरकार के निर्देश पर मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर चल रहे अभियान के क्रम में प्रशासन ने बीते 20 सितंबर को शहर के श्रीराम कॉलोनी निवासी गणेशदत्त मिश्र की राइफल तथा पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर उन्हें जब्त कर लिया था और अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से यह लगभग तय है कि गणेशदत्त की मुश्किलें और बढ़ेंगी।