फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: रात में घर से किशोरी को किया अगवा, शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा

Mon, 05 Oct 2020 12:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला शनिवार की देर रात प्रकाश में आया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया।         

विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने देर शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर की रात बहन घर में सोई थी। रात में तीन युवकों ने उसे घर से अगवा कर लिया था। काफी तलाश करने के बाद वह अगले दिन दो अक्तूबर को जौनपुर जनपद के पतरही गांव में मिली थी। किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई।

उसने बताया कि एक युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से अगवा किया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें