फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, एक भाग निकला

Fri, 03 Jul 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर पुलिस ने तरांव रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। सभी चोरी की वारदातों में वांछित हैं। इनके कब्जे से चोरी की 23 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए युवक कई मामलों में वांछित हैैं। बताया कि गिरफ्त में आए चोरों ने 26 जून को सैदपुर में प्रमोद मौर्या की मोबाइल की दूकान में, 24 जून को नंदगंज बाजार में स्थित कपड़े की दूकान तथा 15 मई को सैदपुर के चितौरी गांव में एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन सभी चोरियों में रिपोर्ट संबंधित थाना में दर्ज थी। सुबह सैदपुर कोतवाली प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव तरांव रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच युवक आते दिखाई दिए।


पास आते ही पुलिस ने बाइकों को रोका। तभी एक युवक कूदकर फरार हो गया, जिससे पुलिस को युवकों पर शक हो गया और चारों युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में बैग में रखा 23 मोबाइल, 32 ईयर फोन, 5 यूएसबी चार्जर, 5 मोबाइल बैट्री, 14 मोबाइल चार्जर, एक जोड़ा चांदी का पायल,चांदी के अन्य गहने समेत कई सामान बरामद कर किया। पुलिस दो बाइकों सहित चोरों को कोतवाली लाई। पकड़े गए लोगों में सादात थाना के मखदूमपुर गांव निवासी नीरज विश्वकर्मा, सैदपुर के महुलिया दारुलपुर निवासी विवेक यादव तथा सर्वेश यादव, नंदगंज के सोनौली गांव निवासी गोलू यादव शामिल है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक इलाहाबाद और  गाजीपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें