फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में गोली चली, युवक घायल

Thu, 21 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर बाजार में बुधवार की देर रात किसी बात को  लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोली चल गई। घटना में एक युवक घायल  हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में  दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर बाजार में  पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते वह आपस में भिड़ गए और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इससे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से तमंचा से गोली चला दी  गई। गोली अंडा बेचकर घर जा रहे युवक शाहिद के जांघ में जा धंसी। इससे वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस  को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। उससे पहले दोनों पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। घायल शाहिद को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में उसे भर्ती  कराया। इस मामले में शाहिद के भाई यूसुफ मुहम्मद ने दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद प्रभात कुमार ने बताया कि गोली किस पक्ष की ओर से चलाई गई इसकी पड़ताल कराई जा रही है। जबकि नामजद आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें