फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लग जाने से किसान की मौत

Sat, 10 Sep 2016 11:47 PM IST
ghazipur
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से इसकी चपेट में आकर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सिधौना-बिहारीगंज मार्ग पर रामपुर गांव के पानी टंकी के पास चक्काजाम कर दिया। कानूनगो द्वारा तत्काल 30 हजार रुपये सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही किसान बीमा का लाभ दिलाने के आश्वासन के बाद डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गोड़र मुसहर (50) अपनी पत्नी मुनेश्वरी देवी और तीन पुत्रों के साथ अपने ससुराल रामपुर में रहते थे। शनिवार को दिन में करीब एक बजे कहीं जाने के लिए वह घर से निकल रहे थे। इसी बीच घर के सामने लगे बिजली के खंभा की छरकी से सट गए। छरकी में करंट उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार करने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।

इसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग की लेकर सिधौना-बिहारीगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर हल्का कानूनगो लालसा यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को तत्काल 30 हजार सहायता उपलब्ध कराने की बात करने के साथ ही किसान दुर्घटना बीमा भी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुए और डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त किया। मृतक गोड़र बनवासी खेती करते परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद परिवार के सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें