फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, दस लोग घायल

Thu, 28 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोडउर (तालखुदिया) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट तथा ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से कुल छह लोग चुटहिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम भूमि विवाद को मामला अचानक तूल पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर में एक पक्ष के शिवबचन, रामबचन, ओम शंकर तथा बबन घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शिवबचन और हीराराम घायल हुए है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडउर भेज दिया। बाद में दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला काफी दिनो से चल रहा था। इसे प्रधानी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें