फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से दो महिला सहित छह घायल

Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार को वाराणसी से गाजीपुर हलवाइयों को ले जा रहे टेंपो को कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर काफी तेज होने से टेंपो सड़क किनारे पेड़  से टकरा गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी लोगों  ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला  अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन



 वाराणसी से गाजीपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुकिंग का काम करने के लिए वाराणसी के भोजूवीर से मुहम्मद तामिल (25) का  निजी टेंपो बुक कराकर दो महिला सहित पांच हलवाई आ रहे थे। गोपालपुर गांव  के पास वाराणसी से तेज गति से आ रही शिफ्ट डिजायर के चालक ने टेंपो को  पीछे से टक्कर मार दिया।

जिससे टेंपो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे  पेड़ से टकरा गया। घटना में टेंपो चालक  मुहम्मद तामिल, गया यादव (40), आकाश (28), जीत लाल (28), लालमुनी (46), मन्नी  देवी (45) गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों  ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज  के लिए सीएचसी सैदपुर भेजवाया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाना ले आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें