फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से युवक का हाथ व पैर काटा

Fri, 09 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक के विवाद में शुक्रवार युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसका हाथ व पैर काट डाला। इसके बाद हमलावरों की एक दुकान लगा दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ भिनगा ने जांच की।  
विज्ञापन


हैंजमुनहा निवासी गुड्डू पुत्र मिज्जन कुरैशी की बहन का विवाह बाजार के ही हनीफ उर्फ सूफी पुत्र नूरमोहम्मद के परिवार में हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही गुड्डू की बहन को उसके पति ने तलाक दे दिया था। उधर गुड्डू का विवाह हनीफ की मौसी की लड़की से हुआ था। डेढ़ माह पूर्व गुड्डू ने भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था।

इसी बात को लेकर गुड्डू व हनीफ के बीच रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच कई बार मारपीट की नौबत आ चुकी थी। शुक्रवार को गुड्डू अपने घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे हनीफ मिल गया। दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हनीफ अपने पुत्र सेबू, हफीज और हासिम व नानबाबू के साथ गुड्डू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने गुड्डू का दाहिना हाथ व पैर काट कर अलग कर दिया। इस घटना के बाद हनीफ की दुकान में आग लग गई। गुड्डू का आरोप है कि उसका हाथ-पैर काटने के बाद हनीफ ने ही अपनी दुकान में आग लगाई।

घटना की सूचना पर सीओ भिनगा व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गुड्डू को अस्पताल पहुंचाया। सीओ भिनगा वीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाह के बाद तलाक का झगड़ा है। हनीफ सहित अन्य आरोपी मौके से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें