फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: टूटी सड़क ने ली मासूम छात्र की जान, ट्यूशन  पढ़कर घर लौटते समय ट्रक ने कुचला

Fri, 04 Dec 2020 03:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद-सिधागर मार्ग पर महड़ौर गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने मासूम छात्र को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना महरौड़ चट्टी पर मौजूद लोगों को दी। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। प्रत्क्षदर्शियों की मानें तो ट्रक के पहिए से छात्र का सिर बुरी तरह कुचल गया था। शरीर के चिथड़े इधर-उधर फैले हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के पीछे सड़क का जर्जर होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कासिमाबाद थाने के जगदीशपुर अबिसहन निवासी मनोज सिंह पिछले कुछ सालों से महड़ौर मार्ग पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। वह घर पर रहकर खेती व पशुपालन का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह मनोज सिंह का आठ वर्षीय पुत्र राज साइकिल से ट्यूशन पढ़ने पड़ोस के गांव महड़ौर में गया था। वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था।

इसी बीच घर से महज 50 मीटर की दूरी पर तहसील मुख्यालय से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने राज को कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक केडी पब्लिक स्कूल कुसूम मोहम्मदपुर में कक्षा एक में पढ़ता था। हादसे के बाद लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

रोते-बिलखते लोग घटना स्थल पर पहुंचे और राज को मृत देख चीत्कार उठे। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया। उधर मौत की सूचना मिलते ही इलाके के लोग भी आक्रोशित हो उठे। लंबे समय से सड़क मरम्मत, पटरियों का निर्माण एवं सड़क के दोनों तरफ लगी झाड़ियों को साफ कराने की मांग होती रही है। लेकिन कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

इस मार्ग पर पिछले एक महीने में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत तथा कई लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। जिला के आला अधिकारियों एवं विभागीय अफसरों को लोग घटनाओं के लिए कसूरवार ठहरा रहे हैं। घटना के बाद मृत के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें