फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहंुचने पर एंबुलेंस चालक को पीटा

Sat, 07 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बड़ेसर गांव के सामने एनएच 24 पर शुक्रवार  की रात एक एंबुलेंस चालक की बड़ेसर गांव के कुछ लोगों ने देर से पहुंचने पर पिटाई कर  दी। इस घटना से नाराज पीड़ित एंबुलेंस चालक ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।जमानिया स्टेशन के बरुईन गांव स्थित सीएचसी पर तैनात गोरखपुर के  पिपराइच निवासी 108 नंबर एंबुलेंस चालक नीरज कुमार को बड़ेसर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे फोन करके जानकारी दिया कि माधव मोटरसाइकल से गिरकर घायल हो गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उस वक्त माधव शराब के नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था। जानकारी होते ही एंबुलेंस चालक नीरज सीएचसी से एंबुलेंस लेकर बड़ेसर घटना स्थल की ओर निकल पड़ा लेकिन स्टेशन बाजार का  रेलवे फाटक बंद होने की वजह से वह देर से पंहुचा जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।  चालक ने घायल को पीएचसी में पहुँचाने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें