फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों से थर्रा उठा इलाका

Mon, 16 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अतिव्यस्तम इलाके सकलेनाबाद में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे शराब कंपनी के प्रबंधक मनोज सिंह से लूट के दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से इलाका थर्रा गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दुबके रहे। फायरिंग की वजह से लोग बदमाशों को पकड़ने का साहस नहीं कर सके। पुलिस के पहुंचने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



शहर के विशेश्वरगंज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सकेनाबाद मुहल्ला में महुआबाग-लंका मार्ग पर यूको बैंक स्थित है। बैंक के आसपास मकानों के साथ ही कई दूकानें भी हैं। सोमवार को भी 10 बजे के बाद दूकानदार अपनी-अपनी दूकान खोलकर बैठे थे और मार्ग पर लोगों का आवागमन हो रहा था।

 इसी दौरान दिन में करीब साढ़े 11 बजे लूट की नियत से वहां मौजूद बदमाशों ने शराब कारोबारी के प्रबंधक मनोज सिंह के बैंक की पहली सीढ़ी पर पांव रखते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पेट और पीठ में दो गोली लगने से घायल प्रबंधक गिर गए वहीं फायरिंग सुनकर इलाके के लोग थर्रा उठे। सहमे दूकानदार अपनी दूकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं।
विज्ञापन


घटना के समय मार्ग पर आवागमन कर रहे जिन लोगों की नजर हाथ में असलहा लिए बदमाशों पर पड़ी, उन्होंने रास्ता बदल दिया। कोई भी बदमाशों का विरोध करने का साहस नहीं कर सका। बैंककर्मी भी अंदर दुबके रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें