फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफ्शा अंसारी की तलाश: मऊ पुलिस पहुंची गाजीपुर, पैतृक आवास पर नोटिस चिपकाया गया; 50 हजार की है इनामी

Thu, 28 Aug 2025 10:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है, उनकी लोकेशन तलाश रही है। प्रत्येक उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में पुलिस गाजीपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
आफ्शा अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा को गिरफ्तार करने के लिए मऊ पुलिस गुरुवार की रात गाजीपुर में छापा मारा। पुलिस मुहम्मदाबाद यूसुफपुर बाजार स्थित आफ्शा अंसारी के पैतृक आवास पहुंची। पुलिस को मकान के बाहर गेट पर ताला लगा मिला। पुलिस ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

विज्ञापन


नोटिस में गैंगस्टर न्यायालय जनपद मऊ में एक सितंबर को पेशी का जिक्र है। पुलिस को इस तारीख से पहले आफ्शा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना है। गाजीपुर पुलिस ने आफ्शा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। मऊ पुलिस ने यूसुफपुर बाजार के दर्जी टोला मोहल्ला स्थित आफ्शा के आवास पर मुनादी भी कराई। आफ्शा अंसारी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें