गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी स्टेशन आउटर के पास रविवार की दोपहर किसी ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।
सिटी स्टेशन आउटर के पास रविवार की दोपहर करीब एक बजे एक किसी ट्रेन से एक 50 वर्षीय व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में जीआरपी ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक टी-शर्ट, स्वेटर और लूंगी पहने हुए है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।